महासमुंद:सड़क हादसे में युवक की मौत

महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद कार चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक कुनाल नेताम (18), पिता मोतीलाल नेताम, निवासी अरण्ड, थाना पिथौरा 5 अक्टूबर को मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HH0335 से बेलसोंडा से महासमुंद की ओर आ रहा था। शाम करीब 4:15 बजे नया मेडिकल कॉलेज रोड के सामने एनएच-353 पर ग्राम खरोरा के पास पहुंचने पर महासमुंद से बेलसोंडा की ओर जा रही कार क्रमांक CG07CZ8444 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
दुर्घटना में कुनाल नेताम को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय महासमुंद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल मेमो के अनुसार उसकी मृत्यु 5 अक्टूबर को शाम करीब 5:30 बजे हुई।
सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 160/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की। मर्ग जांच में कार चालक का कृत्य धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




























