महासुमंद
महासमुंद:गाली देने से मना किया तो पड़ोसी ने डंडे से पीटा, बेटे ने भी की मारपीट

महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा निवासी एक हमाल ने पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे वह काम से लौटकर घर के बाहर मंजन कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ताराचंद धीवर पुरानी बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर ताराचंद ने हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका बेटा भी मौके पर पहुंचा और हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगा।
मारपीट में पीड़ित के बाएं आंख और सिर के पीछे चोट आने की बात कही गई है। घटना के दौरान उसके बेटे भूपेन्द्र धीवर एवं कुंती ने विवाद देखा-सुना तथा बीच-बचाव किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
AD#1




























