महासुमंद
महासमुंद: मेला में एएसआई के साथ मारपीट


महासमुंद (काकाखबरीलाल).मड़ई मेले में ड्यूटी कर रहे
एक सहायक उप निरीक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खल्लारी थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक प्रवीण शुक्ला ने थाने में शिकायत की है कि 30 जनवरी को उनकी ड्यूटी तमोरा मड़ई मेला में लगी थी। उपद्रव की सूचना पर वे गांधी चौक के पास मिठाई दुकान के पास पहुंचे, जहां भोजराज उर्फ मिथुन चक्रधारी लोगों के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर रहा था। समझाने का प्रयास करने पर उन पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए उनकी वर्दी के बैच को तोड़कर मारपीट की।
AD#1























