महासमुंद:जिला अस्पताल के सामने से बाइक पार जानिए डिटेल्स

महासमुंद। जिला अस्पताल महासमुंद के सामने पार्किंग स्थल से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी गई बाइक की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05 स्कूलपारा पसौद निवासी महिला के पति दिलीप विश्वकर्मा के नाम पर हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 DV 8732 पंजीकृत है। 7 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 6 बजे महिला अपने पड़ोसी डिगेश यादव के साथ मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल महासमुंद पहुंची थी। वहां उसके पति दिलीप विश्वकर्मा उपचार के लिए भर्ती थे।
डिगेश यादव ने मोटरसाइकिल को अस्पताल के सामने पार्किंग स्थल पर खड़ा किया। इसके बाद दोनों अस्पताल के अंदर मरीज से मिलने चले गए। सुबह करीब 6:30 बजे डिगेश यादव वापस घर जाने के लिए बाहर निकला तो पार्किंग स्थल से मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला।
काफी तलाश के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर महिला ने 11 अक्टूबर 2026 को थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।




























