महासमुंद: घर के सामने से सोनालिका ट्रेक्टर पार

कोमाखान (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में चुरन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बिन्द्रावन में रहता है, कक्षा 08वी तक पढ़ा लिखा है । खेती किसानी का काम करता है । वे अपने खेती किसानी के लिये एक सोनालिका ट्रेक्टर को दिनांक 15.10.2020 को पटेल ट्रेक्टर झपल से खरीदा था । जिसको स्वयं चलाता है । दिनांक 04.04.2023 को शाम 07:00 बजे खेत जोताई कर रात्रि करीबन 10:00 बजे वापस आकर घर के सामने ट्रेक्टर को खड़ी कर घर अंदर जाकर सो गया । दिनांक 05.04.2023 के सुबह करीबन 05:30 बजे उठ कर देखा तो जहां पर अपनी ट्रेक्टर खड़ी किया था वहां पर ट्रेक्टर नही था तब ट्रेक्टर का आस पास पता किया कोई पता नही चला दिनांक 04.04.2023 से 05.04.2023 के दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात चोर चोरी की ले गया है । सोनालिका ट्रेक्टर जिसमें नंबर नही लिखा था, कलर नीला रंग, जिसका इंजन नंबर 3102FLU04H946187F19 चेचिस नंबर EZYSH947403S3 है, कीमती करीबन 300000/- रूपये का पुरानी ईस्तेमाली है । जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । पुलिस ने379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




















