महासुमंद

महासमुंद:सड़क किनारे खड़े पिकअप से निकले लोहे के एंगल से टकराया बाइक सवार, मौत

महासमुंद। ग्राम तरपोंगी निवासी 21 वर्षीय गुलशन निषाद की सड़क हादसे में मौत हो गई। मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने हादसे के लिए पिकअप चालक की लापरवाही को जिम्मेदार पाया है।
पुलिस के अनुसार, गुलशन निषाद 24 अगस्त को मोटरसाइकिल से तरपोंगी से बेनीडीह (आरंग) जा रहा था। दोपहर करीब 4 बजे वह NH-353 मार्ग पर बेलसोंडा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, जहां सड़क पर टाटा योद्धा पिकअप क्रमांक CG 04 PS 6163 खड़ी थी। जांच में सामने आया कि पिकअप में लोहे के एंगल व अन्य सामान लोड था, जो वाहन से करीब 3-4 फीट बाहर निकला हुआ था। वाहन पर कोई सांकेतिक चिन्ह भी नहीं लगाया गया था।
इसी दौरान बाइक सवार गुलशन पिकअप से बाहर निकले लोहे के एंगल से टकरा गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। डायल-112 की मदद से उसे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय महासमुंद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने 24 अगस्त की शाम करीब 4:50 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 132/2026 धारा 194 BNSS के तहत जांच की। परिजनों व गवाहों के बयान तथा जांच के आधार पर पिकअप चालक का कृत्य धारा 106(1) BNS एवं 194(1-ए) मोटरयान अधिनियम के तहत अपराध घटित करना पाया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!