महासुमंद
महासमुंद:ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, दो घायल

महासमुंद। ग्राम शेर निवासी एक किसान 16 सितंबर को ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 GQ 0161 से ग्राम रजकट्टी नदी से रेत लेकर वापस शेर लौट रहा था। दोपहर करीब 1:55 बजे ग्राम कनेकेरा होटल पुलिया के पास पीछे से फिंगेश्वर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक CG 06 HV 5460 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रैक्टर इंजन में बैठे हेमलाल यादव और जगेश्वर दीवान नीचे गिर गए। ट्रक के पहिए की चपेट में आने से जगेश्वर दीवान के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने पर सोहम अस्पताल में उपचार जारी है। हेमलाल यादव को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शिकायत पर धारा 125(ए) एवं 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1



























