महासुमंद

महासमुन्द: ट्रक चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते कार को मारी ठोकर

महासमुन्द। आरक्षी केंद्र अंतर्गत ट्रक  चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कार को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।आशीष लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बेलसोंडा का निवासी है, बीए प्रथम वर्ष तक पढा लिखा है, ड्रायवरी का काम करता है । दिनांक 05.05.2026 को सुबह  कार क्रं0 CG 04 PC 6877 में अपनी मालकीन उषा जैन को महावीर कालोनी महासमुंद से लेकर जैन मंदिर महासमुंद जा रहा था कि टाऊनहाल जाने का रोड महासमुंद के पास करीब 10.30 बजे पहुंचा था तभी ट्रक क्रमांक CG 04 LQ 7707 का चालक द्वारा अपनी ट्रक को रिवर्स कर रहा था उसका परिचालक पिछे खडा होकर साईड बता रहा था जो  कार को साईड करने बोला तो कार को साईड लगा दिया लेकिन ट्रक क्रमांक CG 04 LQ 7707 के चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर  कार को साईड से घंसीट कर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट से  कार क्रं0 CG 04 PC 6877 क्षतिग्रस्त हो गया है । किसी प्रकार का जनहानी नहीं हुआ है । घटना को ओम सोनी एवं निमीश जैन देखे हैं ।  पुलिस ने 184-LKS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!