सरायपाली

सरायपाली:सुंदरा दाई पहाड़ी के नीचे सज रहा था जुए का फड़, पुलिस ने मारा छापा

सरायपाली। थाना सरायपाली पुलिस ने ग्राम आंवलाचक्का में सुंदरा दाई पहाड़ी के नीचे जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस को देखकर तीन आरोपी सहित अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल, एक्टिवा और ताश की 52 पत्ती सहित कुल 1 लाख 11 हजार 620 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आंवलाचक्का स्थित सुंदरा दाई पहाड़ी के नीचे कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना सरायपाली पुलिस की टीम आरक्षकों एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए।
मौके पर पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्ष्मण प्रधान (58 वर्ष) एवं सुरेन्द्र प्रधान (32 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बालसी, थाना सरायपाली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें अर्जुन निवासी आंवलाचक्का ने जुआ खेलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 10,620 रुपये नगद, विवो एवं रियलमी कंपनी के दो मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा तथा 52 पत्ती ताश और एक बोरी जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 1,11,620 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मामले में लक्ष्मण प्रधान, सुरेन्द्र प्रधान, अर्जुन, पुष्कर राठिया एवं एक्टिवा क्रमांक CG 13 BD 2946 के चालक सहित अन्य लोगों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!