सरायपाली

सरायपाली:तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, घायल चालक की उपचार के दौरान मौत

सरायपाली। थाना सरायपाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गुलशन रात्रे (23 वर्ष), पिता देवप्रसाद रात्रे, निवासी वार्ड क्रमांक 11, बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा, दिनांक 2 जनवरी 2025 की रात्रि लगभग 10.30 बजे अपने रिश्तेदार अजय रात्रे, पवन रात्रे एवं देवानंद मिर्धा के साथ कार क्रमांक सीजी 12 डी 8410 से सरायपाली से बलौदा जा रहा था। बताया गया कि वाहन चालक गुलशन रात्रे द्वारा कार को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने के दौरान ग्राम लंबर-काशीपाली मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई।
हादसे में चालक गुलशन रात्रे को सिर, दोनों कंधों, हाथों, पसलियों एवं पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि कार में सवार अजय रात्रे भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रायपुर स्थित डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 6 जनवरी 2025 को तड़के लगभग 12.10 बजे गुलशन रात्रे की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर थाना गोलबाजार रायपुर में मर्ग कायम कर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा बाद में प्रकरण की डायरी थाना सरायपाली को भेजी गई। थाना सरायपाली में मर्ग क्रमांक 27/2026 की जांच के दौरान यह पाया गया कि दुर्घटना चालक की तेज एवं लापरवाहीपूर्ण वाहन चलाने के कारण हुई थी। इसके आधार पर मृतक चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!