बसना:कोदोपाली-बाराडोली मार्ग पर सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल जानिए मामला

बसना/भंवरपुर। महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ग्राम कोदोपाली और बाराडोली के बीच मुख्य मार्ग पर सुबह करीब 7:30 बजे हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कर्राभौना निवासी बरतराम सिदार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उनका पुत्र पुरन सिदार अपने दादा मोहनो सिदार के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जी 0329 से नवागांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 06 एचडी 9663 के चालक ने कथित रूप से लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुरन सिदार के दाहिने हाथ और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं मोहनो सिदार के दाहिने पैर, दाहिने कंधे और सिर में चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा पिकअप चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
































