बसना

बसना:पदमपुर रोड पलसापाली बैरियर के पास दो वाहनों की टक्कर, टाटा इंट्रा वाहन क्षतिग्रस्त

बसना। पदमपुर रोड स्थित पलसापाली बैरियर के पास रविवार को एक सड़क दुर्घटना में दो मालवाहक वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टाटा इंट्रा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के ग्राम डाही निवासी सतीश कुमार पटेल (26 वर्ष) टाटा इंट्रा वाहन क्रमांक CG04 QZ 7693 से ओडिशा के बालांगीर से फल खाली कर रायपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दिनांक 05 जुलाई 2026 को लगभग सुबह 11 बजे पदमपुर रोड स्थित पलसापाली बैरियर के पास सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक CG04 NZ 6105 के चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टाटा इंट्रा को सामने से टक्कर मार दी।
दुर्घटना में टाटा इंट्रा वाहन का गेट, बम्पर, वाइजर तथा चेचिस क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय वाहन में मौजूद तरुण ठाकुर ने भी दुर्घटना को देखा। दुर्घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। पीड़ित चालक ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए संबंधित ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!