खल्लारी:खेत में गाय घुसने की बात पर विवाद, किसान को डंडे से पीटा

खल्लारी। ग्राम आंवराडबरी में खेत में धान की फसल चराने को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित हीरालाल साहू (35 वर्ष) ने गांव के गोपी यादव और उसके बेटे योगेश यादव के खिलाफ थाना खल्लारी में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 5 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे गोपी यादव की गाय हीरालाल साहू के खेत में लगी धान की फसल को खा रही थी। हीरालाल ने गाय को खेत से बाहर भगा दिया था। इसी बात को लेकर 6 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे गोपी यादव और उसका बेटा योगेश यादव उसके घर पहुंचे और घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद गोपी यादव दोबारा घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे डंडे से हमला कर दिया। इससे हीरालाल के दाहिने हाथ और उंगली में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी चमेली साहू के साथ भी आरोपियों द्वारा गाली-गलौज की गई। घटना के दौरान ईश्वर साहू और तोरण सिन्हा मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया।
पीड़ित ने थाना खल्लारी में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।






























