खल्लारी

खल्लारी:बोर पैनल के लोहे के बॉक्स में उतरा करंट, मजदूर की मौत

खल्लारी। ग्राम कन्हारपुरी में खेत पर काम करने गए 23 वर्षीय मजदूर की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने विद्युत कनेक्शन के लिए खींची गई थ्री-फेस वायर में लापरवाही बरतने के आरोप में विजय कुमार बंजारे के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक जोहन भुंजिया पिता दउलु भुंजिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पाली, थाना खल्लारी, विजय कुमार बंजारे के यहां रोजी-मजदूरी का काम करता था। 9 जुलाई 2026 को वह ग्राम कन्हारपुरी स्थित खेत में काम करने गया था। दोपहर करीब 12 बजे बोर के पास लगे लोहे के बॉक्स के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पिता दउलु भुंजिया ने थाना खल्लारी पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 41/2026 धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मृतक के परिजनों, गवाहों तथा विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री से जानकारी ली गई।
जांच में सामने आया कि खेत में बोर कनेक्शन के लिए खींची गई थ्री-फेस विद्युत वायर कई स्थानों से कटी और छिली हुई थी। पुलिस जांच में इसे उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाहीपूर्वक किया गया विद्युत कनेक्शन मानते हुए विजय कुमार बंजारे का कृत्य धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध की श्रेणी में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!