खल्लारी
खल्लारी:शादी कार्यक्रम में गये यूवक की बाईक ले उडे चोर

खल्लारी@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया है। लुकेश साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खुटेरी थाना खल्लारी जिला महासमुन्द का निवासी है। दिनांक 18.04.2025 को पड़ोसी श्रवण शुक्ला के घर शादी कार्यकम होने से घर के सामने रात्रि करीबन 22.00 बजे नीला रंग का मोटर सायकल पल्सर कमांक सी०जी० 06 जी टी 7366 को लॉक कर शादी कार्यक्रम में चला गया था रात्रि करीबन 02.30 बजे वापस आकर देखा तो मोटर सायकल पल्सर नहीं था तब दोस्तों के साथ आसपास एवं आसपास के गांव में पतासाजी किया कहीं पता नहीं चला। नीला रंग का पुरानी मोटर सायकल पल्सर कमांक सी०जी० 06 जी टी 7366 कीमती 40,000/ रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1





























