खल्लारी

खल्लारी :तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत, चालक पर एफआईआर

महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ माह पहले हुई सड़क दुर्घटना की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दुर्घटना में घायल 60 वर्षीय घनश्याम साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, ग्राम नवाडीह जुनवानी खुर्द निवासी घनश्याम साहू 3 जून 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल (CG 06 GM 9206) से ग्राम बी के बाहरा दूध पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-353 पर मानस मेडिकल के सामने महासमुंद की ओर से आ रही पिकअप वाहन (CG 07 BT 3496) के चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में घनश्याम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया, जहां से आदित्य अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसी दिन उनकी मृत्यु हो गई।
मर्ग जांच एवं प्रत्यक्षदर्शियों तथा परिजनों के बयान के आधार पर खल्लारी पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत अपराध क्रमांक 75/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!