सरायपाली:भक्ति और उल्लास के साथ 24 जुलाई को बानिगिरोला में निकलेगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा

सरायपाली। विकासखंड सरायपाली के ग्राम पंचायत बानिगिरोला में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन 24 जुलाई 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पावन रथयात्रा निकाली जाएगी।
रथयात्रा महोत्सव को लेकर पूरे गांव में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा रथयात्रा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

































