बसना

बसना में 24 जुलाई को लगेगा यूरोलॉजी कैंप, किडनी व पथरी रोगियों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

 

 

बसना । अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) सुबह 10 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। जांच शुल्क मात्र 700 रुपये निर्धारित किया गया है।

शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन व नपुंसकता, मूत्र संक्रमण, मूत्र नली की सिकुड़न, किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस कैंसर, पेशाब रुक-रुक कर आना, लीकेज तथा खून आने जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ उपचार एवं ऑपरेशन संबंधी परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा पीडियाट्रिक यूरोलॉजी तथा इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पथरी की सटीक जांच सीटी स्कैन के माध्यम से की जाएगी तथा किडनी, प्रोस्टेट और पथरी से जुड़े सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से अपील की गई है कि वे अपनी सभी जांच रिपोर्टों के साथ 23 जुलाई तक भर्ती होकर अग्रिम पंजीयन कराएं। अस्पताल में प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा भी ICU बैकअप के साथ उपलब्ध है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!