राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निकली 52 पदों पर वैकेंसी, स्पीड पोस्ट से होंगे आवेदन

बेमेतरा। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) बेमेतरा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की स्वीकृति के अनुसार विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कुल 52 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 14 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), बेमेतरा कार्यालय में पहुंचाना होगा।
भर्ती से संबंधित पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, दिशा-निर्देश, नियम एवं शर्तें कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बेमेतरा के सूचना पटल तथा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की अपील की गई है।


































