सरायपाली

सरायपाली:जेब में रखे 16,500 रुपये चोरी, वेल्डिंग दुकान का कर्मचारी फरार जानिए मामला

सरायपाली। ग्राम पतेरापाली निवासी किशोर साहू ने सागरपाली-बिजराभांठा स्थित रमन ट्राली वेल्डिंग दुकान से 16,500 रुपये चोरी होने की रिपोर्ट थाना सरायपाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार किशोर साहू पिछले करीब तीन वर्षों से उक्त दुकान में वेल्डिंग का काम करता है। 27 अगस्त को ग्राम बम्हनी निवासी टिकेश्वर बाघ पहली बार दुकान में काम करने आया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने अपनी दूसरी पैंट की जेब में 500-500 रुपये के 33 नोट, कुल 16,500 रुपये रखे थे और पैंट दुकान के कमरे में रखी थी। दोपहर करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच रकम गायब हो गई। शिकायतकर्ता ने टिकेश्वर बाघ पर रुपये चोरी कर दुकान से फरार होने का संदेह जताया है। उसके घर जाकर पता करने पर भी वह वहां नहीं मिला। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!