छत्तीसगढ़

पटेवा:स्कूल जाने निकली 14 वर्षीय छात्रा लापता, अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

महासमुंद। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रूभाठा से एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कुर्रूभाठा निवासी गेंदराम ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री योगेश्वरी ध्रुव 20 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटेवा पुलिस ने पहले गुम इंसान क्रमांक 48/2026 दर्ज किया और बाद में अपहरण की आशंका के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने छात्रा की तलाश तेज कर दी है और आसपास के क्षेत्रों सहित संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि छात्रा के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या पटेवा पुलिस को सूचित करें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!