खल्लारी:फार्म हाऊस के पास खड़े जेसीबी हुआ पार जानिए मामला

खल्लारी। आरक्षी केंद्र अंतर्गत जेसीबी चोरी का मामला सामने आया है।गोविन्द धीवर ने पुलिस को बताया कि वह निवासी – महासमुंद सुभाष नगर वार्ड नंबर 23 जिला महासमुंद का निवासी है । दिनांक 30.03.2026 दिन सोमवार के शाम 05.30 बजे अपने JCB वाहन क्रमांक CG 04 L 3422 को लाक करके ग्राम तेलीबांधा में दुलार फार्म हाऊस के गेट के बाहर खड़ी कर अपने घर महासमुंद चला गया था । दिनांक 31.03.2026 के सुबह 09.00 बजे अपने JCB को लेने के लिए ग्राम तेलीबांधा में दुलार फार्म हाऊस आया, तो देखा कि JCB वाहन क्रमांक CG 04 L 3422 नही था, आस पास पता तलाश किया, पता नही चला । JCB वाहन क्रमांक CG 04 L 3422 जिसका इंजन नंबर H00077436 चेचिस नंबर HAR3DXSSP01871278 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 5,00,000/- रूपये (अक्षरी पांच लाख रूपये) को दुलार फार्म हाऊस के गेट के बाहर ग्राम तेलीबांधा से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























