खल्लारी

खल्लारी:रातोंरात खेतों से गायब हुए सबमर्सिबल पंप के केबल वायर जानिए मामला

खल्लारी।  थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोमा और कोल्दा के किसानों के खेतों में लगे सबमर्सिबल पंपों के केबल वायर चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने एक ही रात में कई किसानों के खेतों को निशाना बनाते हुए करीब 680 फीट केबल वायर चोरी कर लिया, जिससे किसानों को लगभग 30 हजार 600 रुपये का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोमा निवासी एक किसान के खेत में 03 जून की रात से 04 जून की सुबह के बीच छह बोरवेलों में लगे करीब 200 फीट केबल वायर चोरी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के किसानों से पूछताछ करने पर पता चला कि उसी रात ग्राम कोल्दा और कोमा के अन्य किसानों के खेतों से भी सबमर्सिबल पंपों के केबल वायर चोरी किए गए हैं।

चोरी की इस वारदात में ग्राम कोल्दा के किसान हुमेलाल साहू के दो बोरवेलों से 130 फीट, हेमलाल साहू के बोरवेल से 20 फीट तथा फलराम साहू के बोरवेल से 50 फीट केबल वायर चोरी हुआ। वहीं ग्राम कोमा के महेंद्र चंद्राकर के दो बोरवेलों से 90 फीट, मनोज कौशिक के दो बोरवेलों से 80 फीट, मनोज चंद्राकर के बोरवेल से 30 फीट, इंद्रकुमार चंद्राकर के बोरवेल से 40 फीट तथा थानेश चक्रधारी के बोरवेल से 40 फीट केबल वायर चोरी कर लिया गया।

पीड़ित किसानों ने अज्ञात चोरों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 6 जून को खल्लारी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। किसानों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!