खल्लारी

खल्लारी:हाड़ाबंद ओवरब्रिज के पास बस ने दो बाइक को मारी टक्कर, चार युवक घायल

 

महासमुंद। खल्लारी माता के दर्शन कर लौट रहे युवकों की दो मोटरसाइकिलों को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में चार युवक घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत को देखते हुए उसे अलग-अलग अस्पतालों से रेफर किए जाने के बाद सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पतेरापाली निवासी कुंदन सबर अपने साथी सुभाष ध्रुव के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 HM 9762 से खल्लारी माता के दर्शन करने गए थे। वहीं, उनके दोस्त नोहर यादव, नरेश यादव और साहिल सबर दूसरी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GA 4937 से साथ गए थे। 15 अक्टूबर को खल्लारी दर्शन के लिए निकले सभी युवक 16 अक्टूबर की रात वापस लौट रहे थे।

रात करीब 1 बजे वे एनएच-353 मार्ग पर हाड़ाबंद ओवरब्रिज से पहले पहुंचे, तभी कुंदन सबर की मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिलों को सड़क किनारे खड़ा कर सभी युवक वहीं रुके हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बस क्रमांक CG 23 E 0201 के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।

हादसे में कुंदन सबर के हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं। उसे डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अकालपुरक अस्पताल रेफर किया गया, जहां से आगे रेफर किए जाने पर सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

वहीं, सुभाष ध्रुव के हाथ में, नोहर यादव के हाथ और कमर में तथा साहिल सबर के हाथ और कमर में चोटें आईं। नरेश यादव को कोई चोट नहीं आई। घटना के संबंध में घायल युवक के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!