महासुमंद

कोमाखान:कुलिया विद्युत सब स्टेशन के पास हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल

कोमाखान। ग्राम भोथा निवासी धनेश्वर साहू ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने की शिकायत थाना कोमाखान में दर्ज कराई है। दुर्घटना में उनका बेटा खोमन साहू और उसका दोस्त पंकज यादव घायल हो गए, जबकि मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
शिकायत के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे खोमन साहू अपने दोस्त पंकज यादव के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HB3355 से बागबाहरा जा रहा था। कुलिया विद्युत सब स्टेशन के पास लघुशंका के लिए रुकने के बाद जब वह दोबारा मोटरसाइकिल स्टार्ट कर रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक CG06HF8711 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
दुर्घटना में खोमन साहू के सिर, आंख, नाक और मुंह में चोटें आईं, वहीं पंकज यादव के सिर में चोट लगी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को शासकीय अस्पताल बागबाहरा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद खोमन साहू को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।
उपचार के बाद बेटे को घर लाने पर धनेश्वर साहू ने 16 अक्टूबर 2026 को थाना कोमाखान पहुंचकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!