खल्लारी: मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते पैदल जा रहे यूवक को मारी ठोकर मामला दर्ज

खल्लारी। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते पैदल जा रहे यूवक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। यशवंत ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बस्ती बागबाहरा में रहता है हेमाली का काम करता है बड़ा भाई कुलेश्वर यादव दिनांक 03/08/2025 रविवार को बोल बंम समिति धमतरी रूद्रेश्वर से जल लेकर बागबाहरा आ रहे थे करीबन रात्रि 20 बजे आमा बगीचा मामाभांचा के पास पैदल चल रहे थे कि महासमुंद की ओर से आती हुई मोटर सायकल CG06HA7298 का चालक हुमन ऊर्फ हेमन्त चक्रधारी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से भाई सामने मुंह के बल गिरने से उसके सिर में चोट आकर बेहोश हो गया। घटना को उसके साथी रूपेश कुमार पटेल , दुर्गेश सोनवानी एवं नितेश पटेल ने देखा है और 112 के माध्यम से इलाज हेतु महासमुंद सोहम अस्पताल लेकर गया है। जिसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने माथे पर फ्रेक्चर होना बताकर सिर में खून जाम होना बताया है। पुलिस ने125(a)-BNS, 125(b)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है
























