सरायपाली:रमेश को दी गई विदाई

सरायपाली। अंचल के संकुल केन्द्र बाराडोली में सोमवार को शिक्षक रमेश लाल पटेल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में भावुक माहौल देखने को मिला।
समारोह को संबोधित करते हुए संकुल के संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। उन्होंने कहा कि सेवाकाल में शिक्षक बच्चों को शिक्षित करते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद अपने अनुभवों से समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र का प्रहरी और समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि भावी पीढ़ी के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
विद्यालय बाराडोली के प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा ने शिक्षक रमेश लाल पटेल के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके कार्य और व्यवहार अन्य शिक्षकों व छात्रों के लिए प्रेरणा हैं। प्राचार्य बरिहा सर ने कहा कि रमेश लाल पटेल ने अपने सेवाकाल में केवल पढ़ाई तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि छात्रों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया।
उनके सहयोगी रहे भोजराज पटेल द्वारा भी शिक्षक रमेश लाल पटेल के लिए भावुक हो गए । उन्होंने विद्यालय परिवार, सहकर्मियों और छात्रों के साथ बिताए पलों को याद किया और कहा कि यह सफर उनके जीवन की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी की एक औपचारिक प्रक्रिया है, लेकिन विद्यालय और छात्रों से उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा। उन्होंने सभी के स्नेह और सहयोग के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम के अंत में संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान द्वारा रमेश लाल पटेल को श्रीफल , शॉल, अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया ।साथ ही हाई स्कूल बाराडोली, उच्च प्राथ.शाला बाराडोली ,पाटसेन्द्री ,प्राथमिक शाला कोकड़ी ,डुमरपाली ,पाटसेन्द्री बारराडोली की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । इसके साथ ही माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा ने की जबकि संचालन संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान ने किया। इस अवसर पर तेजकुमारी भोई,दीपक पटेल ,चन्द्रभानु पटेल,जगदीश पटेल, ऋषि साहू, सनातन साहू, संदीप कुमार भोई ,राजेन्द्र कुमार निर्मलकर,सविता पटेल, चंद्रशेखर पटेल, युवराज सिदार,नानदाऊ पटेल,शांति नैरोजी,अनुसूया पटेल, जितेंद्र साहू,कविता भोय,किशन चौधरी, नेहा पटेल ,गायत्री, मौजूद रहे। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।




























