पटेवा:चाकू लहराते यूवक धरा गया

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत चाकू लहराते यूवक को गिरफ्तार किया गया है। संतराम घृतलहरे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चिरको थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । खेती किसानी का काम करता है । कक्षा आठवी तक पढा लिखा है । दिनांक 27/04/2025 को अपने गांव के पिताम्बर लोधी, लेखराम पटेल, दानेश्वर साहू के साथ कार से आरंग गये थे, रात्रि में आरंग से अपने घर ग्राम चिरको आ रहे थे कि रात्रि करीबन 09.00 बजे NH 53 रोड चिरको पड़ाव के पास पहुंचे थे कि एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक CG 09 JL 9336 को तेज गति व कट मारते लहराते हुए कार के सामने चला रहा था जिसे रोक कर समझाईश देने पर वह व्यक्ति अपने पास रखे एक बटन वाला चाकू को निकाल कर लहराते हुए डराने धमकाने लगा जिसे पकड़ कर डायल 112 को फोन के माध्यम से सूचना दिये, तब डायल 112 वाहन आकर उस व्यक्ति को थाना लेकर आये है तथा स्वयं व पिताम्बर लोधी, लेखराम पटेल, दानेश्वर साहू भी साथ में थाना आये है, उस व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम विक्की जोशी ग्राम लखनपुर का रहने वाला बताया । पुलिस ने 25-ARM, 27-ARM के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















