पटेवा

पटेवा: यहां….युवकों से मारपीट, जान से मारने की धमकी

पटेवा। ग्राम छिलपावन स्थित शीतला मंदिर के पास विवाद के बाद युवकों से गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम रामाडबरी निवासी साहिल नारंग (22) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 सितंबर की रात करीब 8 बजे गली में रेत रखने की बात को लेकर समीर पिता शत्रुघन चेलक से उसका विवाद हुआ था। आरोप है कि समीर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मरवाने की धमकी दी। इस घटना के अगले दिन 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे साहिल अपने दोस्तों अनिल कुमार गिलहरे, सुकालदास बारले और भीमकुमार बारले के साथ ग्राम दाबपाली में कार्यक्रम देखने जा रहा था।
इसी दौरान ग्राम छिलपावन के शीतला मंदिर के पास समीर, नीलकंठ निवासी जोबा, आसकरण पिता गरीबदास निवासी बम्बूरडीह तथा अन्य लोग पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए साहिल व उसके दोस्तों के साथ हाथ-मुक्का व लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट से बचने के लिए सभी रोड किनारे धान के खेत में जाकर छिप गए। आरोप है कि घटना की जानकारी किसी को देने पर भी जान से मारने की धमकी दी गई।
डर के कारण युवकों ने तत्काल घटना की जानकारी नहीं दी। परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद 24 सितंबर को थाना पटेवा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!