पटेवा: डंडे से पिटाई

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है।गनेश्वर बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बरेकेल खुर्द थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । रोजी मजदूरी काम करता है । कक्षा सातवी तक पढा लिखा है । दिनांक 30.01.2025 के सुबह करीबन 11.00 बजे गांव के संतोष पटेल के खेत सुखी खार में दवाई छिड़काव करने गया था कि समय दोपहर करीबन 12.00 बजे गांव के 1. हुलस पटेल, 2. करन खड़िया, 3. देवकुमार खड़िया तीनो पास आए और बोले कि तुम तीन दिन पूर्व वाद विवाद किया था, आज हम लोग बदला कहते हुए तीनो एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का तथा हुलस पटेल के द्वारा डण्डा से मारपीट किया व अपने दांत से बांये आंख के ऊपर भौह में काट दिया तथा जान से मारने की धमकी दिये है । मारपीट करने से बांये आंख के ऊपर भौह में व पीठ में चोट आया है । घटना को रामसिंग यादव देखा सुना व बीच किया गया है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















