पिथौरा:शौच करने रुका युवक, सड़क किनारे से बाइक लेकर फरार हुआ चोर

पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहरौद के पास सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को पार कर दिया। वाहन की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम दरबा निवासी संतोष यादव दशहरा पर्व मनाने अपने ससुराल ग्राम अठारहगुढ़ी आए हुए थे। 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे वे पिथौरा मार्केट से अपने ससुराल लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम लहरौद के पास उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और शौच के लिए चले गए। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला।
चोरी हुई मोटरसाइकिल का पंजीयन क्रमांक CG04MD6901 है। यह काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक है, जिसका पंजीयन 15 मई 2018 को हुआ था। वाहन मालिक संतोष यादव ने 29 अक्टूबर 2026 को पिथौरा थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।































