पिथौरा

पिथौरा:फोटो खींचने से मना करने पर युवक से मारपीट,  जानिए मामला

महासमुंद। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेलखुर्द में कार का फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर शंकर साहू एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, श्याम नगर झलप थाना पटेवा निवासी जयकुमार चतुर्वेदी (38 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 6 जुलाई को अपने रिश्तेदार किर्तन मिरी के घर ग्राम बरेकेलखुर्द आया था। उसने अपनी कार घर के सामने खड़ी कर दी थी। शिकायत के मुताबिक, 7 जुलाई की रात करीब 9 बजे गांव निवासी शंकर साहू उसके वाहन का फोटो खींच रहा था। फोटो खींचने से मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि शंकर साहू और उसके साथियों ने जयकुमार के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके सिर और पीठ में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे लेखराज मिरी और पिंकी मिरी को भी चोटें आने की बात शिकायत में कही गई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में किर्तन मिरी और राजीव बंजारे के नाम भी सामने आए हैं।
पुलिस ने पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!