महासुमंद

महासमुंद:पुरानी रंजिश में महिला पर हमला, तीन रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप

महासमुंद। जिले के ग्राम बेलसोण्डा के पारधीपारा में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह 7 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे बजरंग बली चौक स्थित दुकान से घरेलू सामान लेने गई थी। दुकान के पास उसके भाई पवन पारधी, चाचा नकूल पारधी, बहन दुर्गा पारधी और भाई रंजीत पारधी अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उसने बहन से घर की चाबी मांगी, जिस पर पुरानी रंजिश को लेकर पवन पारधी, नकूल पारधी और रंजीत पारधी ने कथित रूप से अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।
महिला का आरोप है कि विरोध करने पर नकूल पारधी और रंजीत पारधी ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जबकि पवन पारधी ने जान से मारने की धमकी देते हुए पास में पड़े पत्थर से उसके सिर और पीठ पर हमला कर दिया। घटना में महिला के सिर, दाहिनी कोहनी और पीठ पर चोटें आईं।
शोर सुनकर चित्ररेखा पारधी और निर्जला पारधी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। घटना के बाद पीड़िता उपचार के लिए अस्पताल गई। उपचार कराने के बाद 8 जुलाई 2026 को उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!