पिथौरा

संकुल केंद्र पासिद में बैठक सम्पन्न…पठन कौशल पर हुई चर्चा…

पिथौरा । संकुल केंद्र पासिद में आश्रित शालाओ की बैठक आयोजित की गई।बैठक में माह अप्रेल से शुरू होने वाली शासन की महत्वपूर्ण योजना पठन कौशल पर का कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा परिचर्चा की गई,इस कार्यक्रम के वृहत रूप से प्रचार -प्रसार के लिए नारे, स्लोगन,रैली,दीवार लेखन,एवम अन्य साधनों से अधिक से अधिक प्रचार करने पर जोर दिया गया,साथ ही माताओ की उन्मुखीकरण करते हुए शिक्षित पांच महिलाओं को निर्णायक के रूप में चिन्हित करना,बोलो एप्प्स ,शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण करना,साथ ही एनीमिया कार्यक्रम की जानकारी,मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना,इस महीने में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय आकलन के अंतर्गत समेटिव आकलन(S2)संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जोगिंदर गिलहरे संकुल समन्वयक,आदित्य सिंह ठाकुर,बल्लू राम नेताम,बाबुलाल ध्रुव,खुमान सिंह ध्रुव,संतोष साहू,भावसिंह ध्रुव,गजेंद्र साहू,विनोद शंकर यादव,रामकिशन निषाद,किसलाल ध्रुव,प्रकाश तांडी, सुरेश, शेखर उपस्थित रहे।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!