पिथौरा

पिथौरा पीएम श्री में पत्रकारिता कार्यशाला आयोजित : पीएम श्री विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखे पत्रकारिता के गुर, बच्चों में दिखा भारी उत्साह

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल @पिथौर। स्थानीय पीएम श्री विद्यालय में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय पर एक विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। शिक्षिका नम्रता यादव के विशेष मार्गदर्शन और समन्वय में आयोजित इस कार्यशाला में पत्रिका संवाददाता परमीत सिंह माटा एवं नवभारत संवाददाता विजय गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को मीडिया की व्यावहारिक कार्यप्रणाली से रूबरू कराया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए संवाददाताओं ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के प्रभाव तथा जिम्मेदार रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को समाचार संकलन, तथ्यों की जांच और समाचार लेखन के छह ककारों (क्या, कहाँ, कब, कौन, क्यों और कैसे) की बुनियादी जानकारी दी गई।

प्रश्नोत्तरी सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने फील्ड रिपोर्टिंग की चुनौतियों और मीडिया में करियर की संभावनाओं को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका अतिथियों ने सहजता से समाधान किया। शिक्षिका नम्रता यादव व विद्यालय परिवार ने इस व्यावहारिक पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!