पिथौरा

25 मार्च से देवरूम में भव्य भागवत कथा का आयोजन

  • सुप्रसिद्ध कथावाचक जयाकिशोरी के मुख से श्रोता करेंगे रसपान

-नंद किशोर अग्रवाल
काकाखबरीलाल,पिथौरा । बया के समीपवर्ती ग्राम देवरूम में 25 मार्च से 1 अप्रेल तक श्रीमद्भागवत। कथा का आयोजन किया गया है। नारायण सेवा संस्थान के सानिध्य में आयोजित भागवत कथा के रसपान हेतु सुप्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी को आमंत्रित किया गया है।

कथा आयोजन समिति देवरी राज प्रखंड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार संगीत स्वर लहरियों के मध्य जया किशोरी के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा प्रथम दिन 25 मार्च सोमवार को श्रीमद् भागवत महात्म्य कथा भगवान के अवतारों की कथा राजा परीक्षित को श्राप वराह भगवान का अवतार दूसरे दिन 26 मार्च को कपिल भगवान की कथा जड़ भरत की कथा शिव पार्वती विवाह तथा तीसरे दिन 27 मार्च को अजामिल की कथा विश्वरूप चरित्र राजा चित्रकेतु की कथा नरसिंह अवतार के बारे में कथा सुनाई जाएगी इसी तरह से 28 मार्च को समुद्र मंथन वामन अवतार श्री राम जन्म कथा श्री कृष्ण जन्मोत्सव 29 मार्च को श्री कृष्ण बाल लीला श्री गोवर्धन पूजा 56 भोग कंस वध के बारे में बताया जाएगा। 30 मार्च को श्री कृष्ण के अनन्य विवाह के साथ-साथ श्री श्याम बाबा की कथा सुभद्रा हरण रुक्मणी विवाह इस संबंध में कथा वाचन किया जाएगा। 31 मार्च को सुदामा चरित्र उद्धव ज्ञान राजा परीक्षित मोक्ष कथा व समापन कथा व्यास पूजन किया जाएगा। 1 अप्रैल को के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है आयोजन समिति की ओर से तथा को सफल बनाने हेतु लंबे समय से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!