सरायपाली:यहां अवैध शराब पर पुलिस का छापा, महुआ शराब के साथ महिला को पुलिस ने दबोचा

सरायपाली। थाना सरायपाली पुलिस ने ग्राम कांशीपाली में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने गायत्री बैरागी (30 वर्ष), निवासी कांशीपाली को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को प्रधान आरक्षक गणेशु राम बंजारे हमराह आरक्षक एवं महिला आरक्षक के साथ शासकीय वाहन से जुर्म-जऱायम पतासाजी के लिए क्षेत्र में रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कांशीपाली निवासी गायत्री बैरागी अपने घर के पीछे बाड़ी में बिक्री के लिए अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब रखी हुई है।
सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में बताए गए स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक नीले रंग के 50 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक ड्रम में भरी 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर उसका नमूना सीलबंद किया।
आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई थाना सरायपाली पुलिस द्वारा की जा रही है।






























