सरायपाली

सरायपाली: बीईओ ने अंचल के इन… विद्यालयों का किया निरीक्षण

 

सरायपाली:- विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल द्वारा दूरस्थ सुदूर अंचल में स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कोटद्वारी,संकुल केंद्र बलौदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यार्थी विकास सूचकांक, दीवार लेखन, विद्यांजलि पोर्टल,स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के समय बीईओ सरायपाली ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा शिक्षण गुणवत्ता की जानकारी ली। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, भोजनालय की साफ-सफाई एवं खाद्य सामग्री के भंडारण की भी जांच की गई।आवश्यक सुधार के लिए संबंधित प्रधानपाठक एवं स्टाफ को निर्देश दिए गए। प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए।
बीईओ ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को समय-समय पर स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के दिशानिर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!