सरायपाली
सरायपाली :कुटेला गोठान से सबर्सिबल पंप चोरी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में नेहरूलाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बोदापाली में रहता है । ग्राम पंचायत कुटेला का सचिव है ग्राम कुटेला के गोठान में ग्राम पंचायत की ओर से क्रेडा की ओर से स्वीकृत सोलर ऊर्जा से संचालित 3HP सबर्सिबल पंप लगाया गया था। दिनांक 10/11/2022 के रात के लगभग 08:00 बजे पंप को बंद करके तार फेन्सिग गेट में ताला लगाकर वह घर चला गया था सुबह 06:00 बजे आकर देखा तो पंप में लगे पैनल बोर्ड नीचे गिरा हुआ था एवं बोर में लगे सबर्सिबल पंप और लगभग 70 मीटर पाईप नहीं था कोई अज्ञात चोर सबर्सिबल पंप एवं पाईप जुमला कीमती लगभग 18,000 रूपये चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1

























