सरायपाली : तेज रफ्तार बाइक ने अधेड़ को मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर पढ़े पूरी खबर

सरायपाली में तेज रफ्तार बाइक ने अधेड़ को मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर
सरायपाली। बस स्टैंड के समीप बस्ती सरायपाली मोड़ के पास तेज एवं लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए चालक ने शिवचरण पटेल को टक्कर मार दी। हादसे में उनके हाथ-पैर में चोट आई तथा पैर में फ्रैक्चर होने के बाद उनका रायपुर के गायत्री अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सागर स्टेट वार्ड नंबर 10 सरायपाली निवासी पुरूषोत्तम चौधरी ने थाना सरायपाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक घटना 29 सितंबर 2026 की शाम करीब 4 से 5 बजे की है। उनके रिश्ते के चाचा शिवचरण पटेल शहर की ओर से सामान खरीदकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान बस्ती सरायपाली मोड़ के पास मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GY 1297 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद शिवचरण को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। पैर में अधिक सूजन आने पर सतपथी लैब में एक्स-रे कराया गया, जिसमें हड्डी में फ्रैक्चर की जानकारी सामने आई। इसके बाद डॉक्टर कोसरिया से कच्चा प्लास्टर कराने के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया, जहां वर्तमान में गायत्री अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शिकायतकर्ता ने घटनास्थल पर जाकर दुर्घटनाकारित मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर उसका फोटो लिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने धारा 125(ए) एवं 281 बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है।






























