सरायपाली:सीएम हेल्पलाइन 1076 से कमलेश प्रधान की राशन कार्ड संबंधी समस्या का हुआ त्वरित समाधान पढ़े पूरी खबर

सरायपाली। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। हेल्पलाइन में एक कॉल के माध्यम से शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा प्रकरण पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के लाखों नागरिकों की समस्याओं का निराकरण मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से किया जा चुका है।
इसी क्रम में महासमुन्द जिले के सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कसलबा निवासी श्री कमलेश प्रधान ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में कॉल किया था। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी समस्या का निराकरण किया गया।
समस्या का समाधान होने पर श्री कमलेश प्रधान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी समस्या का समय पर समाधान हुआ, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।





























