सरायपाली

सरायपाली: टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से, विजेता को मिलेंगे 15,555 रुपये जानिए डिटेल्स

सरायपाली। ग्राम खैरमाल में जय मां भारती 11 (JMB) के तत्वावधान में प्रथम वर्ष टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त क्रिकेट प्रेमियों एवं खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। टूर्नामेंट में आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है। इसमें प्रथम पुरस्कार 15,555 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 8,888 रुपये, तृतीय पुरस्कार 4,444 रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 2,222 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 888 रुपये रखा गया है।

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए नियम एवं शर्तें भी निर्धारित की हैं। सभी खिलाड़ियों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा तथा मैच के दौरान खेल भावना बनाए रखनी होगी।

प्रतियोगिता के आयोजन में अध्यक्ष नवीन बाघ एवं उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा की प्रमुख भूमिका है। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है।

प्रतियोगिता संबंधी अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए जगवाध नायक (6267792921), राकेश मिश्रा (9669907790) तथा गोविंद पोर्ते (7987423427) से संपर्क किया जा सकता है। आयोजक JMB जय मां भारती 11, खैरमाल ने सभी क्रिकेट टीमों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में सहभागिता की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!