सरायपाली

सरायपाली :कॉलेज हुआ सम्मानित

सरायपाली (काकाखबरीलाल). राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय मुंद शिविर के 7वें दिवस के समापन नाद, समारोह का आयोजन कृष्णा देश महाविद्यालय भिलाई में किया गया। देश मुख्य अतिथि के रूप में राज्य युवा नाद आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदियार थे। नाद अध्यक्षता आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग शारदा वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. केशरी लाल वर्मा, कुलपति हेमचंद दुर्ग विश्वविद्यालय दुर्ग मौजूद रहे। शासकीय

महाविद्यालय बलौदा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा डॉ. मालती तिवारी ( रासेयो जिला संगठक महासमुन्द ) के मार्गदर्शन व निर्देशन में समाज सेवा, जन जागरण अभियान, पर्यावरण संरक्षण

एवं स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास आदि में उल्लेखनीय कार्य करने पर श्रेष्ठ संस्था का पुरस्कार मंचस्थ अतिथियों के हाथों 20 हजार की पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुरस्कार समारोह में कार्यक्रम अधिकारी कमला बाई दीवान व प्राचार्य अनिता पटेल द्वारा प्राप्त किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक किरण कुमारी, जितेन्द्र पटेल, गजानंद नायक, रमेश पटेल, अंजेला लकड़ा, रश्मि, प्रेरणा प्रधान व अन्य सभी महाविद्यालय परिवार ने हर्ष जताते हुए बधाई दिए ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!