सरायपाली

सरायपाली: घर से कीमती जेवरात सहित नगदी रकम पार

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।उद्धव पटेल  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बहेरापाली थाना सरायपाली का रहने वाला है। कृषि कार्य करता है, कुल लगभग 40 एकड में कृषि  कार्य करता है। दिनांक 29/03/2025 के रात्रि को घर परिवार के साथ खाना – खाकर घर के सभी दरवाजा खिडकियों को बंद कर  अपने एवं  पत्नी एक कमरा में तथा दूसरे कमरे में पिता जी सोये थे। घर में अतिरिक्त कमरा है जहां पर टीन चादर से बने लोहे की आलमारी में सोना से बने जेवरात  झुमका एक जोडी वजनी लगभग 15 ग्राम पुरानी इस्तेमाली एवं रानी हार वजनी लगभग 45 ग्राम पुरानी इस्तमाली कीमती 60000 रूपये एवं चांदी का पायल 03 जोडी 200 ग्राम, बिछिया 10 जोडी 20 ग्राम, मांग टीका चांदी का 02 जोडी 80 ग्राम पुरानी इस्तेमाली कीमती लगभग 10000 रूपये, एक विवो कम्पनी का पुराना मोबाइल कीमती 2000 रूपये एवं नगदी रकम 25000 रूपये कुल जुमला 97000 रूपये को आलमारी में रखें थे कि दरमियानी रात दिनांक 30/03/2025 के लगभग 01:30  से 02:30 बजे के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के पीछे दरवाजा तोड कर घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर कमरा में लगे ताला को तोड कर दो गोदरेज आलमारी में रखे उपरोक्त सोना-चांदी जेवरात व नगदी रकम, मोबाइल नम्बर ********** को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है।  पुलिस ने 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!