बसना

बसना:पुरानी रंजिश को लेकर बुनकर से मारपीट, नाक से निकला खून

बसना। ग्राम रसोड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर एक बुनकर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित 6 नवंबर 2026 की रात्रि करीब 9 बजे थबीर मेहेर के घर से कपड़ा बुनाई का काम करके वापस निकल रहा था। इसी दौरान अजय बारिक अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश की बात को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि इसके बाद अजय बारिक एवं उसके साथियों ने पीड़ित के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट में पीड़ित के चेहरे पर चोट आई तथा नाक से खून निकलने लगा। घटना के दौरान थबीर मेहेर, रजीत तांडी एवं अनुग्रह नाग मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने घटना को देखा और बीच-बचाव किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!