बसना

पिरदा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

 

शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम तरेकेला में सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एल. पटेल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन हिन्दी के सहायक प्राध्यापक श्री अंकित भोई ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री मकरध्वज राणा ने सात दिनों तक चली गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इन सात दिनों में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। जागरूकता रैलियों के माध्यम से नशा मुक्ति, जल संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। लगातार 7 दिन तक श्रमदान: गांव के सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर परिसर का कायाकल्प किया। मुख्य अतिथि डॉ. सम्पत अग्रवाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, “राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में समाज सेवा की भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल समाज की समस्याओं को समझा, बल्कि उनके समाधान में अपना योगदान भी दिया। विद्यार्थियों के समूह ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत तरेकेला के द्वारा शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों सहित कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारियों श्री कश्यप प्रधान, सपना भोई एवं स्वच्छताकर्मी श्रीमती कुसुम देवांगन को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने भी शिविर के सफल आयोजन हेतु सहयोग करने वाले सरपंच श्रीमती जमुना प्रेमसागर पटेल, उपसरपंच श्रीमती जेतकुमारी सोनसाय खूंटे एवं स्थानीय छात्रावास अधीक्षक श्री उत्तरा कुमार सिदार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। अंत में प्राचार्य डॉ. ए. एल. पटेल ने मुख्य अतिथि, ग्राम प्रधान और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन ध्वजावतलन साथ हुआ। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम के गणमान्य ग्रामीण और विद्यार्थी उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!