बसना
बसना :गोडाउन में छापा मारकर 106 पैकेट धान को जब्त

बसना (काकाखबरीलाल). कृषि उपज मंडी बसना की टीम ने दो व्यापारियों के गोडाउन में छापा मारकर 106 पैकेट धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर राकेश अग्रवाल निवासी गढ़फुलझर के गोडाउन में छापा मारकर एक ही किस्म का उपज 10 क्विंटल से अधिक पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। राकेश अग्रवाल के पास 10 क्विंटल से अधिक 46 पैकेट धान मिलने पर जब्त कर राकेश के सुपुर्द में 46 पैकेट धान को सौंप दिया गया। अंकोरी टांडा निवासी गौतम नायक 60 पैकेट धान पाया गया। जिसे मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर सभी 60 पैकेट धान को गौतम नायक के सुपुर्द में दिया गया।
AD#1


























