बसना:जन्मदिवस के अवसर पर दिया गया न्योता भोज


बसना @ काकाखबरीलाल। विकास खण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली में पदस्थ शिक्षक डॉ गिरधारी जी (प्रधान पाठक) द्वारा शाला परिवार को आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को उनके जन्मदिवस के अवसर पर आंशिक रूप से न्योता भोजन में समोसा,जलेबी, केला,सेव, बुंदी चाकलेट आदि दिया गया। जिससे बच्चों ने हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार एवं गांवों में प्रत्येक व्यक्ति के जन्म एवं मृत्यु में एक एक पेड़ लगाने के संकल्प को ध्यान में रखते हुए डॉ. गिरधारी साहू जी ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने हेतु शाला परिसर में ही दो नग बाटल पाम का पेड़ लगाए।
कार्यक्रम में शामिल श्याम कुमार भोई (संकुल प्राचार्य हाई स्कूल ढूटीकोना), इंदल कुमार पटेल (समन्वयक) , सालिकराम टण्डन (प्रधान पाठक प्राथमिक शाला कुसमुर),शिक्षक नंदराम साहू,डॉ वीरेंद्र कुमार कर के साथ- साथ उपस्थित स्वीपर हेमचरण सिदार, रसोइया नीरा बाई नेताम, कार्तिकमति नेताम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना पटेल, वेदबाई नेताम सहायिका कमलाबाई नेताम, कमल पटेल, रामकिशन पटेल, फूलसिंह दीवान, दिनेश कुमार साहू, यशवंत साहू,बच्चों ग्रामीण पालकों आदि सभी ने साहू जी को जन्मदिन की बधाई दी। इनके अलावा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री जे आर डहरिया,बी आर सी सी श्री पूर्णानंद मिश्रा द्वारा भी साहू जी को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी।
उक्त जानकारी संकुल के मिडिया प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार कर जी ने दी।
























