महासुमंद

तुमगांव:विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, गले में किए तीन वार

महासमुंद। सिरपुर चौकी क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के गले में तीन तथा ठुड्डी में एक वार लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर की रात जेपी केयर अस्पताल में काम करने वाला राकेश साहू खाना खाने के बाद वापस अस्पताल लौट रहा था। इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास हरि ध्रुव ने उसे रोककर साथ ले जाने को कहा। मोटरसाइकिल में नहीं बैठाने पर हरि ध्रुव ने गाली-गलौज की। विवाद की सूचना मिलने पर अस्पताल संचालक सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाइश दी।
कुछ देर बाद मामले को सुलझाने के लिए अस्पताल संचालक, राकेश साहू और टिकेश्वर साहू करीब रात 9:30 बजे लक्ष्मण मंदिर हॉस्टल के पास पहुंचे, जहां हरि ध्रुव और सुरेश मिरी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि हरि ध्रुव ने तीनों के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने धारदार चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, चाकू से उसके गले में तीन और ठुड्डी में एक वार किया गया, जिससे खून निकलने लगा।
पीड़ित वहां से बचने के लिए भागा, तो आरोप है कि हरि ध्रुव, राजेश ठाकुर और सुरेश मिरी ने उसका पीछा किया और धमकी दी। बाद में राकेश साहू और टिकेश्वर साहू ने बीच-बचाव कर उसे मोटरसाइकिल से सिरपुर चौकी पहुंचाया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 109(1), 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!