महासुमंद
महासमुंद:पत्थर फैक्ट्री में सेंधमारी, 13 प्लेट चोरी पढ़े पूरी खबर

महासमुंद। ग्राम बिरकोनी स्थित बिजली सब स्टेशन के सामने पत्थर फैक्ट्री से अज्ञात चोर ने पॉलिश मशीन में इस्तेमाल होने वाले डायमंड और गोंटा प्लेट चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार फैक्ट्री संचालक 6 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे तक फैक्ट्री में मौजूद था। इसके बाद फैक्ट्री बंद कर वह घर चला गया। अगले दिन 7 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे जब वह फैक्ट्री पहुंचा तो वहां रखे 4 नग डायमंड प्लेट और 9 नग गोंटा प्लेट गायब मिले। आसपास तलाश करने के बाद भी सामान का पता नहीं चला।
फैक्ट्री संचालक ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1






























